{"_id":"666059d99f60d1f231040fac","slug":"a-man-from-lucknow-kidnapped-in-deva-barabanki-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: लखनऊ के युवक का देवा में अपहरण, तीन के खिलाफ केस दर्ज, बरामद हुई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: लखनऊ के युवक का देवा में अपहरण, तीन के खिलाफ केस दर्ज, बरामद हुई बाइक
Wed, 05 Jun 2024 05:58 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:58 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के एक युवक का देवा कोतवाली में अपहरण हो गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। युवक की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ के एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। एक दिन पहले इस मामले में गुमशुदगी दर्ज हुई थी मगर अब पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी खुशनुमा बानो ने मंगलवार को देवा पुलिस को तहरीर देकर अपने पति जसीम खान के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी लिख कर मामले की जांच ही कर रही थी कि महिला ने अपहरण की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
बताया कि उसका पति जसीम बीते तीन मई को सुबह 11:00 बजे देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई गांव आया था। जहां पर गुडंबा थाना क्षेत्र के ही कौड़ियामऊ तकिया गांव के निवासी शाहरुख, सलीम व इसी गांव के शाहिद अली मिले थे। इन तीन लोगों ने ही उसके पति का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
देवा के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। मित्तई गांव से उसकी बाइक बरामद हुई है।