फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda News: Man Beaten For Supporting BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh

Gonda: भाजपा सांसद बृजभूषण का समर्थन करने पर गोंडा के युवक को हरियाणा के बाउंसरों ने बुरी तरह पीटा, मौत

Sun, 18 Jun 2023 03:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jun 2023 03:42 PM IST
सार

Brij Bhushan Sharan Singh News : भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करने पर बिहार में गोंडा के एक युवक को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई के बाद युवक को गोंडा जाने वाली ट्रेन पर लाद दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Gonda News: Man Beaten For Supporting BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh
मृतक युवक बलवंत सिंह (बायें) व पिटाई का वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यौन शोषण के आरोपों से घिरे कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करने पर बिहार के भोजपुर में हरियाणा के बाउंसरों ने गोंडा के एक युवक को पीट-पीट मरणासन्न कर दिया। इसके बाद उसे ट्रेन में बैठा दिया। मनकापुर पहुंचने पर गंभीरावस्था में रेलवे सुरक्षा बल ने उसे निजी अस्पताल भेजा। जहां हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के मनिकापुर पहाड़ापुर गांव निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि उसके चाचा बलवंत सिंह (34) बिहार प्रांत के आरा जिले के कोईलावर के कुल्हरिया टोल प्लाजा पर सुपरवाईजर की नौकरी करते थे। शनिवार को वह ट्रेन से गोंडा आ रहे थे, रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। ट्रेन के मनकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे निरीक्षक आरपीएफ उदयराज ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बलवंत की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुनिया की सबसे ख्याति प्राप्त राइफल बनी अमेठी में निर्मित एके 203, इन देशों में है डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदिपुरुष: संवादों को चीप बताने से नाराज मनोज बोले- कुछ लोगों को थिएटर में जय श्रीराम के नारे लगने से आपत्ति        




प्रदीप के मुताबिक वह चाचा के शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसके चाचा की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कुल्हरिया टोल प्लाजा के प्रबंधक के बाउंसर उसके चाचा की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। प्रदीप ने बताया कि जब टोल प्लाजा पर चाचा के सहकर्मियों से बातचीत की गई तो पता चला कि वहां शनिवार को टोल प्लाजा के प्रबंधक से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर उसके चाचा की बातचीत हो रही थी। जिस पर उसके चाचा ने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन किया तो टोल प्लाजा से प्रबंधक के बाउंसर उसके चाचा को एक मकान पर लाद ले गए और चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।

प्रदीप के मुताबिक बाउंसरों ने पिटाई के बाद उसके चाचा को गोंडा आने वाली ट्रेन में लाद दिया। हरियाणा के बाउंसरों की पिटाई से बलवंत की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कटराबाजार के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल बिहार प्रांत का है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed