{"_id":"64a65c7340d218d36e01f766","slug":"a-man-falls-into-a-river-and-died-when-police-was-trying-to-catch-him-in-amethi-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
Thu, 06 Jul 2023 11:47 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:47 AM IST
सार
अमेठी में गैर इरादतन हत्या का आरोपी युवक पुलिस से भागते समय नहर में गिरकर मर गया। इस पर परिजनों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस की दबिश के दौरान भागते समय आरोपी नहर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के महुआतारे निवासी राजेश कुमार एक गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित था। वह बुधवार को अमेठी स्थित कमरौली थाना क्षेत्र के पलिया पश्चिम में ससुराल आया था। इसकी जानकारी होने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह सुबेहा थाने की पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश कमेटी के बिना कैसे जंग लड़ेगे सपाई, राष्ट्रीय सम्मेलन के नौ महीने बाद भी कार्यकारिणी का गठन नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जारी रहेगा धीमी-तेज बारिश का सिलसिला, बुधवार को रायबरेली में हुई सर्वाधिक बारिश
पुलिस ने उसके ससुराल में पूछताछ की तो पता चला कि वह शौच के लिए गया हुआ है। इस पर पुलिस ने नहर पुलिया के पास पहुंचकर उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया। भागते समय वह कुछ दूरी पर नहर के पानी में गिर कर बेहोश हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर में इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ हैदरगढ़ जेएन अस्थाना ने इसकी पुष्टि की है। घटना की जानकारी होते ही दो जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है। ससुरालीजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। फिलहाल, अभी कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।