{"_id":"67c41cbed0ddd6b30700da2c","slug":"a-man-falls-into-a-lake-in-sonva-thana-in-sharavasti-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: पुल के रेलिंग पर बैठा युवक संदिग्ध हालात में नहर में गिरा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: पुल के रेलिंग पर बैठा युवक संदिग्ध हालात में नहर में गिरा, तलाश जारी
Sun, 02 Mar 2025 02:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:29 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में एक युवक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नहर में गिर गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नहर में गिरा युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फोरलेन पर स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल से एक युवक रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पुल से नहर में गिर गया। पिता के शोर के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से युवक की नहर में तलाश करा रही है।
विज्ञापन
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया टिकई निवासी सलाहुद्दीन (26) सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली मोड़ पर गल्ला खरीदारी करता है। प्रतिदिन की भांति रविवार सुबह सलाहुद्दीन घर से पैदल दुकान आ रहा था। इस दौरान पीछे से उसका पिता कासिम भी आ रहा था।
विज्ञापन
भिनगा बहराइच फोरलेन स्थित दिकौली नहर पहुंचा सलाहुद्दीन थकान के कारण पुल की रेलिंग पर बैठ गया। इसी बीच अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में वह नहर में गिर गया। पुत्र को नहर में गिरता देख पिता ने शोर मचाया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तमाम प्रयास किया लेकिन सलाहुद्दीन का पता नहीं चला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची सोनवा पुलिस स्थानीय गोताखोर के सहयोग से नहर में युवक की तलाश करा रही है। फिलहाल युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि स्थानीय गोताखोर के सहयोग से नहर में युवक की तलाश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन