{"_id":"64afff4de5d9739255067906","slug":"a-man-died-while-dancing-in-a-party-in-patranga-thana-in-ayodhya-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: शादी समारोह में डांस करते-करते गिरा युवक, परिजन अस्पताल लेकर भागे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: शादी समारोह में डांस करते-करते गिरा युवक, परिजन अस्पताल लेकर भागे, मौत
Thu, 13 Jul 2023 07:12 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, पटरंगा, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, पटरंगा, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:12 PM IST
सार
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में एक युवक डांस करते-करते गिर गया और उसकी मौत हो गई। विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र के अंतर्गत पैगम्मर नगर गांव में शादी से दो दिन पूर्व तेल की रस्म में गाना बजाने के दौरान डांस कर रहा एक अधेड़ अचानक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के पैगम्मर नगर मजरे बसौढ़ी में मंगलवार रात लगभग 12:30 बजे शादी की रस्म में नाच गाना चल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला दिलशाद (45) पुत्र नौशाद डांस कर रहा था। तभी अचानक वह अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन
परिजन व ग्रामीण उसे निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दिलशाद को मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं दिलशाद के डांस का वीडियो भी बन रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी मौत का वीडियो भी कैद हो गया, जो वायरल हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साकिब अली ने बताया दिलशाद के बेटे की 14 जुलाई को बरात जानी थी और शादी की तैयारियां चल रही थीं।