फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died when villagers beat him in Amethi.

UP: घर में घुसे युवक पर मौत बनकर टूटे परिजन, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 10 Jul 2023 03:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Jul 2023 03:03 PM IST
सार

अमेठी जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया था।

विज्ञापन
A man died when villagers beat him in Amethi.
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के इन्हौना में एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। कोटवा गांव में एक युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोटवा गांव निवासी अरविंद कुमार (22) अकेले रहता है। वह खेती किसानी करता है।

विज्ञापन


इन्हौना एसओ कंचन सिंह ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में पता चला है कि वह रात में गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुस गया था। इस पर जिस घर में वह घुसा था, उस घर के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। पिटाई से उसकी मौत हो गई। वह घर में किस इरादे से घुसा था, इस पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने की बाढ़ व जलभराव की समीक्षा, राहत आयुक्त कार्यालय को किया अलर्ट


वारदात की सूचना पर एसपी डॉ. इलामारनजी ने पहुंचकर जानकारी हासिल की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी है। मृतक के परिजन अहमदाबाद रहते हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed