फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died in an accident in Mohanlalganj.

Mohanlalganj: बाईक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, तड़पते युवक का वीडियो बनाते रहे लोग, मौत

Thu, 11 Apr 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

मोहनलालगंज में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक करीब 50 मिनट तक तड़पता रहा किसी ने उसकी मदद नहीं की बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
A man died in an accident in Mohanlalganj.
हादसे में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहनलालगंज की पुलिस चौकी हरिकंशगढी के पास हाईवे पर बाईक सवार राजगीर को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। बुरी तरह घायल युवक सड़क पर करीब 50 मिनट तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। जब पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


नगराम के इब्राहिमाबाद के रहने वाले पवन कुमार (35) राजगीर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को राजगीर बाईक से लखनऊ काम पर जा रहा था तभी रास्ते मे लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर हरिकंशगढी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने राजगीर को रौंद दिया।
विज्ञापन


रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल राजगीर तड़पता रहा और राहगीर भी तड़प रहे घायल का वीडियो बनाते रहे। किसी ने उसकी मदद नहीं की।

पचास मिनट तड़पता रहा घायल
पुलिस चौकी के पास सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हादसा हुआ था। हादसे के करीब 50 मिनट बाद 9 बजकर 30 मिनट पर पुलिसकर्मी पहुंचे जबकि राहगीर घायल का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान 50 मिनट तक घायल तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed