{"_id":"6468841d8a9c27618b0060d4","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-bandhua-kala-thana-in-sultanpur-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिजनों ने दी तहरीर
Sat, 20 May 2023 01:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 May 2023 01:56 PM IST
सार
सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह साइकिल से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला के अंतर्गत पुलिस चौकी खोखीपुर झारखंड मंदिर के निकट सुबह 8:30 बजे साइकिल से एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हुई।
विज्ञापन
मौके पर पहचान नहीं हो पा रही थी। लगभग दो घंटे बीतने के बाद शव की शिनाख्त हुई। ग्राम सभा मझना शीतल पांडे का पुरवा पुलिस चौकी खोखी पर थाना बधुआ के अंतर्गत मंगू के रूप में पहचान हुई है।
विज्ञापन
मौके पर थाना बंधुआ कला प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह और खोखीपुर चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बंधुआ कला रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया परिवार से तहरीर मिल गई है। विधिक कार्यवाही की जाएगी। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां थी। दो बच्चों की शादी अभी बाकी है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन