{"_id":"5898e44a4f1c1b8752378e25","slug":"a-man-died-in-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खंभे से टकराई, कैंटीन संचालक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खंभे से टकराई, कैंटीन संचालक युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कैंट क्षेत्र में बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार कैंटीन संचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कैंट के सैनिक नगर निवासी वकील सईद सिद्दीकी का बेटा गौर सिद्दीकी (22) गोमती नगर में कैंटीन चलाता था।
रविवार देर रात कैंटीन बंद करने के बाद कार से घर को निकला। सैनिक नगर मोड़ के पास कार सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।