{"_id":"5f3a8dc109f4430c540d76b6","slug":"a-man-died-after-got-beaten-in-jagdishpur-thana-kshetra-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पिटाई से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पिटाई से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज
Mon, 17 Aug 2020 07:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Aug 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर गांव में बीती रात एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने से जा रहे एक अधेड़ को जमकर पीटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव के बाद पिटाई से घायल अधेड़ को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर उत्तर गांव निवासी श्रीपाल (45) बीती रात साइकिल से घर जा रहे थे। वे गांव में बलवन्त गुप्ता के दरवाजे के सामने पहुंचे ही थे कि नशे में धुत बलवंत ने लकड़ी की फंटी से उनकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
श्रीपाल की चीखपुकार पर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचकर बीचबचाव करते तब तक श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो चुका था। लोगों ने आननफानन श्रीपाल को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया की मृतक की पत्नी राजेश कुमारी की तहरीर पर बलवन्त के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजेश ने बताया कि बलवंत की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। बलवंत ने श्रीपाल की पिटाई क्यों की इसके बारे में उसके परिवार के लोग भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं।