फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died after get attacked in Unchahar in Raebareli.

Raebareli: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक व उसके भाई पर बल्ली से हमला, एक की मौत

Wed, 04 Dec 2024 10:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक दो भाइयों पर बल्ली से हुए हमले में एक की मौत हो गई। हमला तब हुआ जब वो शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

विज्ञापन
A man died after get attacked in Unchahar in Raebareli.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होने आए युवक व उसके भाई पर युवक ने लकड़ी की बल्ली से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना में बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सलोन थाना क्षेत्र के  गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार (32) पुत्र बद्री प्रसाद सोमवार को अपने भाई संदीप (26)  के साथ क्षेत्र के पूरे उपरहितन मजरे डेलौली गांव अपनी ससुराल शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात लगभग 10:30 बजे गांव के प्रशांत तिवारी से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रशांत ने युवक पर लकड़ी की बल्ली से वार कर दिया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। विरोध करने पर छोटे भाई पर भी पीटा। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की हालत में दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां रात में इलाज के दौरान शैलेन्द्र की मौत हो गई। जबकि संदीप की हालत नाज़ुक बनी हुई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मृतक की सास कृष्णा देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed