{"_id":"67762a3729688398260452dc","slug":"a-man-died-after-falling-into-a-drain-in-ayodhya-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए नाले में गिरकर अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए नाले में गिरकर अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
Thu, 02 Jan 2025 11:28 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:28 AM IST
सार
अयोध्या कोतवाली में एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए एक नाले में गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
नाले में गिरकर अधेड़ की मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के समाहा कला में एयरपोर्ट के लिए खोदवाए गए नाले में गिरकर बुधवार की देर रात एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजन रात भर उन्हें खोजते रहे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव घर के बगल ही नाले में पड़ा मिला तो हलचल मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और आक्रोश जताया।
विज्ञापन
गांव निवासी रामचरन यादव (45) बुधवार की रात घर से निकले थे। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में घर से सटे हुए नाले में गिर गए। सुबह काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस बुलवाई गई। मृतक के भाई राम मूरत यादव ने बताया कि प्रशासन ने नाला खोदवाया और खुले में ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आने-जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है। इस वजह से यह मौत को दावत दे रहा था। प्रशासन के अनदेखी की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने तक शव न उठाने पर अड़े हैं। हालांकि मौके पर पीआरबी पुलिस मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन