फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man dead by electric sock

पंखे में उतरा करंट युवक की मौत

Sun, 07 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
श्रावस्ती। बनकटी निवासी एक युवक की शनिवार रात करंट लगने से मौत हो गई। युवक का एक दिन पूर्व ही गौना आया था। मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा बनकटी निवासी जुबेर पुत्र जवाहिर शनिवार रात घर में लगे बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। इसी बीच पंखे में करंट उतर आया।
विज्ञापन

पंखा हटाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय जुबेर कमरे में अकेला था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर बरामदे व अन्य कमरे में थे। इससे परिवारीजनों को घटना की जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कमरे में पहुंची जुबेर की पत्नी को घटना की जानकारी हुई। इससे परिवारीजन बदहवास हो गए। जुबेर का विवाह थाना क्षेत्र के ही ग्राम बहोरवा निवासिनी गुलशाना से हुआ था। जुबेर का शुक्रवार को ही गौना आया था।

घर में परिवारीजनों सहित रिश्तेदार भी मौजूद थे। जुबेर की मौत के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। गौने के दूसरे दिन ही पति की मौत से गुलशाना बदहवाश है। परिवारीजनों ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed