फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man consumed poison in hargaon Thana kshetra in Sitapur.

सीतापुर: पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा युवक ने खाया सल्फास, हालत गंभीर

Fri, 20 Nov 2020 09:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 20 Nov 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
A man consumed poison in hargaon Thana kshetra in Sitapur.
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक का हालचाल लिया। - फोटो : amar ujala

सीतापुर जिले के थाना हरगांव इलाके में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरगांव पुलिस पर थाने में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने सल्फास खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवक से बातचीत की। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हालांकि, पुलिस आरोपों को बेबुनियाद बताकर महिला सिपाही से फब्तियां कसने का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हरगांव इलाके के शिवनगर निवासी प्रयास तिवारी (25) पुत्र स्व. रामप्रकाश ने शुक्रवार को घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, युवक ने सल्फास का सेवन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर शहर कोतवाल टीपी सिंह, एसओ हरगांव विनोद मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। घटना को लेकर युवक ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। युवक के कब्जे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने हरगांव पुलिस पर बुधवार की शाम को थाने ले जाकर अपनी और अपने साथी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में युवक ने पुलिस पर 10 हजार रुपये लेने का भी गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह उसे थाने से छोड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed