{"_id":"f33453dccbd9888100047713b03a896c","slug":"a-man-complains-agains-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी पत्नी बहुत चालाक है, ससुर को बरगला लिया...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी पत्नी बहुत चालाक है, ससुर को बरगला लिया...’
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव निवासी रामभवन पुत्र मंगरू प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी ही पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी काफी चालाक किस्म की है। उसने अपने ससुर यानि उनके पिता को बरगला कर उनके जीवित रहते ही खेत अपने नाम करा लिया।
इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। बैनामा खारिज कराने के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया।
इस बीच पत्नी विमला ने उक्त भूमि को दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया। यही नहीं उसे घर पर रहने में भी विवाद खड़ा करती रहती है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कहा कि यदि पुलिस उसकी मदद नहीं करेगी, तो उसका पूरा परिवार तबाह हो जाएगा। पत्नी कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसकी व उसके पिता की हत्या भी करवा सकती है।
विज्ञापन