{"_id":"64d47f2e7908c96e470efa14","slug":"a-man-commits-suicide-when-he-was-rejected-in-medical-for-army-in-bahraich-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पांचवीं बार में एसएससी जीडी में सफल हुआ युवक, मेडिकल में फेल हुआ तो खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पांचवीं बार में एसएससी जीडी में सफल हुआ युवक, मेडिकल में फेल हुआ तो खुद को गोली से उड़ाया
Thu, 10 Aug 2023 11:39 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:39 AM IST
सार
युवक को पांच बार परीक्षा देने के बाद एसएससी जीडी में सफलता मिली पर पैर में पैदाइशी काला दाग होने के कारण उसे मेडिकल में फेल कर दिया गया । युवक ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कोतवाली देहात निवासी एक युवक सेना में जाने का सपना संजोए था जिसके लिए उसने पांच बार परीक्षा दी और सफलता भी मिली लेकिन पैर के एक छोटे से काले दाग ने उसके सपने को तोड़ दिया और मेडिकल में उसे बाहर कर दिया गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह खुद को गोली से उड़ा दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के आदिलपुर निवासी रोहित शर्मा ( 23 ) का सपना सैनिक बन देश सेवा करने का था जिसके लिए वो जी-जान से तैयारी कर रहा था। चाचा कुलदीप शर्मा ने बताया कि सेना में जाने के लिए उसने पांच बार परीक्षा दी थी और एसएससी जीडी की परीक्षा पास कर ली थीं। जिसकी शारीरिक परीक्षा बीते शुक्रवार को बिजनौर में संपन्न हुई, उसमें भी वो सफल रहा जिसके बाद से वो बहुत खुश था और सभी से अपना अरमान पूरा होने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली बार एक साथ सीएम योगी से मिले रालोद विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाएं तेज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ से दिल्ली ट्रेन का सफर हुआ बेहद महंगा: विमानों को टक्कर दे रहा तेजस व शताब्दी एक्सप्रेस का किराया
बुधवार को लखनऊ में सेना के अस्पताल में मेडिकल हुआ लेकिन मेडिकल में उसे पैर में काला दाग होने से बाहर कर दिया गया। जिससे रोहित हताश था और शाम को घर पहुंचा था। सुबह उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि युवक को मृत हालत में लाया गया था।
315 बोर के कट्टे से मारी गोली
उप निरीक्षक कोतवाली देहात अरविंद कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। युवक ने खुद को 315 बोर के कट्टे से गोली मारी है। जांच की जा रही है।