{"_id":"5f9fab6c136f6613de0f037d","slug":"a-man-climbed-on-tower-because-of-officers-not-listened-his-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत न सुनी तो रस्सी व कुल्हाड़ी लेकर टावर पर चढ़ा युवक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, अफसरों के हाथ-पैर फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत न सुनी तो रस्सी व कुल्हाड़ी लेकर टावर पर चढ़ा युवक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, अफसरों के हाथ-पैर फूले
Mon, 02 Nov 2020 12:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर के रेहरा बाजार में एक युवक प्रशासन द्वारा शिकायत न सुने जाने पर कुल्हाड़ी व रस्सी लेकर टावर पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक ड्रामा करता रहा। वह आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान टावर के नीचे से उसे मनाने का प्रयास कर रहे अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि, एसडीएम के समझाने के बाद वह माना और टावर से नीचे उतरा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनापार निवासी सोनी लाल यादव (35) पुत्र राम मोहित यादव निवासी सोनापार सोमवार सुबह लगभग आठ बजे गांव के करीब त्रिमुहानी स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 2 घंटे तक युवक टावर से फांसी लगाकर जान देने की चेतावनी देता रहा।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी उतरौला ए. के. गौड़ के आश्वासन के बाद वह करीब 10:15 बजे नीचे उतरा। युवक का कहना है कि उसका घर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे है। करीब डेढ़ साल पहले ग्राम प्रधान ने विद्यालय की बाउंड्री वाल बनवा दी। बाउंड्री वाल बनने के बाद उसके घर का रास्ता बंद हो गया। वह रास्ता खुलवाने की गुहार अफसरों से लगाता रहा लेकिन आज तक उसकी बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
आजिज आकर युवक रस्सी और कुल्हाड़ी के साथ टावर पर चढ़ गया। फांसी लगाने की चेतावनी दी। मामले की सूचना पाकर एसडीएम ए के गौड़ और सीओ राधा रमण सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।