{"_id":"65e072ffcec43541320dea2f","slug":"a-man-climbed-on-a-mobile-tower-in-mahmoodabad-in-sitapur-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, मान मनौवल के बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक, मान मनौवल के बाद उतरा
Thu, 29 Feb 2024 05:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, महमूदाबाद (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:35 PM IST
सार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। काफी देर हंगामा होता रहा। काफी समझाने बुझाने के बाद वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली में बृहस्पतिवार को एक नशेड़ी युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। काफी समझाने बुझाने के बाद वह टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केदारपुर निवासी अनिल कुमार (25 ) गांव में ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद जब वह टावर से नीचे नहीं उतरा तो ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस व फायर टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पैतेपुर चौकी इंचार्ज अमित पाण्डेय व फायर बिग्रेड प्रभारी मोहम्मद मुस्तफा, कांस्टेबल कुलदीप कुमार पहुंचे। उन्होंने टावर पर चढ़े युवक अनिल को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। तब अनिल की बहन उर्मिला निवासी ग्राम हैबतपुर को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर बहन ने पहुंचकर अनिल को काफी देर तक समझाया तब जाकर युवक मोबाइल टॉवर से नीचे उतरा। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल नशे का आदी है और करीब पांच वर्ष पूर्व यह कोतवाली महमूदाबाद मे लगे पीपल के पेड़ पर भी चढ़ गया था।