{"_id":"5d7e284a8ebc3e93ab3b7762","slug":"a-man-caught-wearing-burqa-in-vikas-nagar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: शहर में बुर्का पहन कर घूम रहा था लड़का, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: शहर में बुर्का पहन कर घूम रहा था लड़का, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई ये बात
Sun, 15 Sep 2019 05:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में रविवार को विकास नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक लड़के को पकड़़ लिया जो कि बुर्का पहन कर घूम रहा था।
विज्ञापन
पुलिस लड़के को संदिग्ध समझकर थाने ले गई तो सारी सच्चाई सामने आई। लड़के ने कहा कि उसकी दोस्त ने उसे बुर्का ठीक करवाने के लिए दिया था। जिसे ठीक करवाकर वह वापस करने जा रहा था कि तभी रास्ते में उसका (दोस्त का) फोन आ गया और उसने बुर्का पहनकर चेक करने के लिए कहा।
लड़के ने बुर्का पहन लिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे संदिग्ध समझकर आईडी मांगी और पूछताछ के लिए थाने ले गए।
मामले की जानकारी पर लड़के की दोस्त भी थाने आई और पुलिस को पूरी बात बताई। लड़का इंटीग्रल यूनविर्सिटी का छात्र है।