{"_id":"69c6ee5d28e78913750627f4","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-30000-in-a-robbery-case-was-arrested-after-16-years-lucknow-news-c-13-lko1096-1663503-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डकैती के मामले में 30 हजार का इनामी 16 वर्ष बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डकैती के मामले में 30 हजार का इनामी 16 वर्ष बाद गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
आरोपी शैलेंद्र कुमार सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गुजरात के सूरत में अदाजान इलाके में डकैती के मामले में 16 वर्ष बाद 30 हजार के इनामी शैलेंद्र कुमार सिंह को यूपी एसटीएफ ने गुजरात पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी को बृहस्पतिवार को पीजीआई इलाके से पकड़ा गया।
एसटीएफ के एडिशनल एएसपी अवनीश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2010 में सूरत के अदाजान थाने में डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में जौनपुर के बदलापुर खजुरन गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह भागा हुआ था। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना दी कि शैलेंद्र लखनऊ में छिपा है। इस पर एसटीएफ की टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी शैलेंद्र को पीजीआई के वृंदावन योजना सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि वर्ष 2009 में वह गुजरात नौकरी की तलाश में गया था। वहां वह चार साथियों के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वर्ष 2010 में सभी लोगों ने साथ मिलकर सूरत में डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था और वह गुजरात से भागकर मुंबई चला गया था। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद वह जौनपुर चला गया और मौजूदा समय में लखनऊ में रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और सूरत क्राइम ब्रांच उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर साथ चली गई।