{"_id":"5ea54260f0e0181d6c541480","slug":"a-man-attacked-on-chauki-incharge-for-not-allowing-him-to-open-the-meet-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: मीट की दुकान खोलने से मना किया तो चौकी इंचार्ज पर हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: मीट की दुकान खोलने से मना किया तो चौकी इंचार्ज पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Sun, 26 Apr 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान भगवानपुर गांव में दुकान खोलने व गोश्त काटने से मना करने पर युवक ने चौकी इंचार्ज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में दरोगा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक सिपाही भी घायल है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बहराइच के रामगांव थाना के गांव बेगमपुर के मजरा भगवानपुर में शनिवार को गांव के ही मक्कू ने गोश्त की दुकान खोली थी। जानकारी पर गंभीरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन की बात कहते हुए गोश्त की बिक्री नहीं करने को कहा। इस पर मक्कू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन