फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man arrested for fraud by sarojini Nagar Police in Lucknow.

Lucknow: रकम दोगुना करने का दावा कर चूरन वाले नोट थमाने वाला शातिर गिरफ्तार, अब तक सैकड़ों से की ठगी

Thu, 30 Nov 2023 01:15 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Nov 2023 01:15 PM IST
सार

आठ साल से ठगी करने वाले शातिर को सरोजनीनगर पुलिस ने दबोच लिया है। वह रकम दोगुना करने का वादा करता था और फिर असली करेंसी के बदले नकली नोट पकड़ा देता था। आरोपी के पास से लााखों रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
A man arrested for fraud by sarojini Nagar Police in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

रकम दोगुना करने का लालच देकर नकली नोट थमाकर ठगी करने वाले शातिर को बुधवार को सरोजनीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 2.15 लाख रुपये की नकदी व एक एसयूवी बरामद हुई है। पुलिस की जांच में उसके तीन साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तस्दीक कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि गोंडा निवासी अजीत मौर्या उर्फ रमेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गिरोह में सूरज, दीपक व राजेश नाम के शख्स शामिल हैं। सूरज सैरपुर इलाके का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में मुंबई में है। गिरोह के सदस्य लोगों को लोगों को रकम दोगुना करने का लालच देकर जाल में फंसाते हैं। जब रकम मिल जाती है तो दोगुना देने के नाम पर गड्डियों में ऊपर असली और बीच में चूरन वाले नोट लगाकर पकड़ा देते हैं और रफूचक्कर हो जाते हैं। आरोपी के पास से नकली नोट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों को ठगा, ऐसे देते थे झांसा
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि अजीत के खिलाफ लखनऊ व गोंडा में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले सात-आठ वर्षों से ठगी कर रहा है और सैकड़ों लोगों को शिकार बना चुका है। पूछताछ में अजीत ने बताया कि वह लोगों से कहता था कि हम जो रकम दोगुनी करके देंगे वह नेपाल से लाते हैं और यह बिल्कुल असली है। लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह सौ सौ के असली नोट को नेपाल से लाया गया बताकर पकड़ा देते थे। जब बाजार में ये नोट आसानी से चल जाते थे तो उनको लगता था कि अजीत सही कह रहा है। इस पर वह लालच में आकर जब रकम दे देते थे तो वह चूरन वाले नोट गड्डियों में रखकर थमा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह हुआ खुलासा
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के भाऊमऊ गांव निवासी धर्मेंद्र ने धोखाधड़ी की एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सैरपुर निवासी सूरज ने अजीत से मिलवाया था, जिसने रकम दोगुना करने की बात कही थी। बीते रविवार को धर्मेंद्र ने ट्रांसपोर्ट नगर में तीन लाख रुपये अजीत को दिए थे, लेकिन वह रकम लेकर भाग निकला था। इसके बाद धर्मेंद्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी जिस एसयूवी से रकम लेने आया था, उसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इस मामले की जांच से पूरा खेल उजागर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed