फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man arrested for abusive comments for pm modi

पीएम मोदी और स्मृति ईरानी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी को भेजा गया जेल

Mon, 07 Jan 2019 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Jan 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
a man arrested for abusive comments for pm modi
मोदी और स्मृति ईरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक का महंगा पड़ गया। रायबरेली की मोहनगंज पुलिस ने रविवार को आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद एसडीएम तिलोई ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि केस लिखने के बाद आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की गई। नरेंद्र मोदी विचार मंच अमेठी के जिलाध्यक्ष सोनू सिंह, भाजपा नेता पंकज अवस्थी, बबलू मिश्रा ने शनिवार को मोहनगंज थाने में शिकायत की थी कि पूरे पठान मजरे दूंदी निवासी धीरज सिंह ने चार दिन पहले फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


मामले में केस लिखकर कार्रवाई की जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहनगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। शनिवार को एसओ धीरेंद्र सिंह ने टीम के साथ आरोपी को दबोच लिया। एसडीएम तिलोई महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed