{"_id":"66ef07b736422867410c816e","slug":"a-madarsa-student-did-eve-teasing-in-vajeerganj-lucknow-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: घर के बाहर बालिका से मदरसे के छात्र ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: घर के बाहर बालिका से मदरसे के छात्र ने की छेड़छाड़, लोगों ने पकड़कर धुना
Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:08 AM IST
सार
11 वर्षीय बालिका शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के वजीरगंज इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी बालिका से मदरसे के छात्र ने छेड़छाड़ की। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वजीरगंज की रिवर बैंक कॉलोनी में 11 वर्षीय बालिका परिवार संग रहती है। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच अजनबी युवक उसके पास आकर पता पूछने लगा। मना करने पर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इससे किशोरी डर गई और जान बचाकर घर के अंदर भागी। उसने घर में मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम नाम अमीनाबाद निवासी मो. फर्श तालिब बताया। वह मूल रूप से वाराणसी के बजरडीहा के तिलियाना का रहने वाला है और लाटूश रोड पर मदरसे में पढ़ता है।
विज्ञापन