{"_id":"642e5b1d780db5a94b02c89b","slug":"a-leopard-attacked-on-villagers-in-katarniaghat-in-bahraich-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: महिला समेत चार को घायल करने के बाद झोपड़ी में डटा तेंदुआ, रेस्क्यू जारी, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: महिला समेत चार को घायल करने के बाद झोपड़ी में डटा तेंदुआ, रेस्क्यू जारी, दहशत में ग्रामीण
Thu, 06 Apr 2023 01:49 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:49 PM IST
सार
बहराइच के कतर्नियाघाट में एक तेंदुए ने एक महिला सहित चार पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद एक घर में घुस गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट में बृहस्पतिवार की सुबह शौच गई महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। महिला का शोर सुन हांका लगाते पहुंचे तीन ग्रामीणों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। हमले के बाद से ही तेंदुआ गांव के एक घर में डटा हुआ है, जिससे ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने का प्रयास तीन घंटे से जारी है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा मंगलपुरवा निवासी रीता देवी (33) बृहस्पतिवार की सुबह शौच गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Ram Mandir: हैदराबाद-राजस्थान में होगी लकड़ियों की नक्काशी, कटाई के बाद सुखाने को नागपुर भेजीं सागौन की लकड़ियां
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बोनस न देने पर अब नियोक्ता को नहीं होगी जेल, 10 हजार रुपये देना होगा जुर्माना
इसी दौरान खेत में मौजूद तेंदुए ने रीता पर हमला कर दिया। रीता के शोर मचाने पर ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े। ग्रामीणों का शोर सुन तेंदुआ गांव की ओर भागा और इस दौरान लाल बहादुर, संजय और संतोष को भी घायल कर दिया। गांव पहुंचने पर तेंदुआ लालबहादुर की झोपड़ी में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने झोपड़ी को बाहर से बंद कर दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन दरोगा मयंक पांडे और अब्दुल सलाम आदि मौके पर पहुंचे और तेंदुए का रेस्क्यू शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और वन कर्मी तेंदुए को रेस्क्यू करने में प्रयासरत हैं। झोपड़ी के बाहर चारो ओर खाबड़ लगाया गया है और वन कर्मी तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं। चहलवा प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया की अभी तेंदुआ बाहर नहीं निकला है।