फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A large number of vacancies in government hospitals, concerns raised

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में खाली पड़े पद, जताई चिंता

Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A large number of vacancies in government hospitals, concerns raised
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में बड़ी संख्या में नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ के पद खाली हैं। राज्यपाल व मुख्यमंत्री लगातार खाली पदों को भरने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद भर्ती नहीं हो रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ये बातें चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बुधवार को बलरामपुर चिकित्सालय में हुई महासंघ की बैठक में कहीं।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने कहा कि नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, वार्ड आया समेत तमाम संवर्ग के पद खाली हैं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन से कपिल वर्मा व प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि तबादले के नाम पर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। पैरामेडिकल कर्मचारियों को भी चिकित्सकों और नर्सिंग संवर्ग की तरह सेवाकाल के आधार पर स्थानांतरण की बाध्यता से मुक्त रखा जाए। बैठक में अरुण अवस्थी, रजत, श्रवण सचान, राजकीय नर्सेज संघ से मनीषा, महेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जितेंद्र बहादुर सिंह, गीताशु वर्मा, अमिता रौस समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed