{"_id":"67d0984025f7f6a1b000c258","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-a-furniture-showroom-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1113077-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्नीचर शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्नीचर शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग
Wed, 12 Mar 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर शोरूम के गोदाम में लगी भीषण आग
लखनऊ। कैंट के अर्जुनगंज स्थित तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम में बने गोदाम में मंगलवार रात को आग लग गई। दमकल कर्मियों ने चार गाड़ियों से डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
तीन मंजिला अवध टॉवर में श्री बालाजी होम कॉन्सेप्ट नाम से बने फर्नीचर शोरूम के मालिक सोमेश त्रिपाठी हैं। इमारत के तीसरे तल पर गोदाम बना हुआ है। रात आठ बजे गोदाम से लपटें व धुआं उठते देखकर कर्मचारियों ने घटना की जानकारी सोमेश को दी। सूचना पाकर टीम व दो गाड़ियों के साथ पहुंचे एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत आग पर काबू पाने में जुट गए। पर लकड़ी का सामान और गद्दे भरे होने से लपटें विकराल हो गईं। इस कारण दो गाड़ियां फायर स्टेशन पीजीआई से मंगानी पड़ीं। एफएसओ के मुताबिक गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।