फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘टीना के आईएएस बनने पर गर्व लेकिन शादी से पहले अतहर का हो शुद्धिकरण’

Wed, 30 Nov 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Nov 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
 A hindu organisation objects Athar Amir and Tina Dabi relationship.
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala

आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेकंड रैंक  होल्डर अतहर आमिल-उल-शफी खान के बीच प्यार और विवाह को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने लव जेहाद और घर वापसी से जोड़ दिया है। महासभा ने टीना डाबी के पिता जसवंत डाबी को चिट्ठी लिखकर इसे रोकने और की सलाह दे डाली है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा की ओर से जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि आपकी बेटी टीना डाबी के भारतीय प्रशासनिक सेवा में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर हमें गर्व है, लेकिन उनका आईएएस अफसर अतहर आमिर से विवाह का फैसला दुखद है। उनको चाहिए कि वह देश व हिंदू हित में कार्य करें।

 A hindu organisation objects Athar Amir and Tina Dabi relationship.

पहले अतहर की ‘घरवापसी’ कराएं
पत्र में टीना के पिता को सुझाव दिया गया है कि बेटी के विवाह का फैसला सोच-समझ कर करें। यदि अतहर से ही विवाह करना है, तो उससे पहले उनकी ‘घर वापसी’ कराएं । अतहर की घर वापसी और शुद्धि के कार्य में हिंदू महासभा आपका पूरा सहयोग करेगी।

 A hindu organisation objects Athar Amir and Tina Dabi relationship.

लव जेहाद की साजिश
हिंदू महासभा ने अपने पत्र में कहा है कि लव जेहाद की साजिश चल रही है, इसे रोकना होगा। उन्होंने इसमें टीना के परिवार से सहयोग भी मांगा है। मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे विवाह कर रहे, उनका धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। (आगे पढ़े, अतहर व टीना की पूरी प्रेम कहानी)

विज्ञापन
विज्ञापन
 A hindu organisation objects Athar Amir and Tina Dabi relationship.

पिछले कई ‌दिन से आईएएस टॉपर टीना डाबी और सेंकेड टॉपर अतहर के शादी और सगाई के चर्चे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
 A hindu organisation objects Athar Amir and Tina Dabi relationship.

इन दिनों अतहर और टीना मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं। अमर उजाला को फोन पर टीना डाबी ने अपनी और अतहर की लव स्टारो के बारे में बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed