{"_id":"65e1aea2cd425f287b0ce352","slug":"a-graduation-girl-commits-suicide-in-gudamba-lucknow-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: न अच्छी लड़की बन पाई और न अच्छी बेटी... लिखकर लगाई फांसी, एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: न अच्छी लड़की बन पाई और न अच्छी बेटी... लिखकर लगाई फांसी, एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन
Fri, 01 Mar 2024 04:02 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Mar 2024 04:02 PM IST
सार
अयोध्या से गुडंबा में ननिहाल आई स्नातक की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो उसका शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न मैं अच्छी लड़की बन पाई और न ही अच्छी बेटी... मेरे नाना व मामा की कोई गलती नहीं है... उन्हें सजा मत देना। मैं अपनी वजह से परेशान थी... सुसाइड नोट में कुछ इस तरह की बातें लिखकर स्नातक की छात्रा कुमकुम (19) ने बृहस्पतिवार को गुडंबा स्थित मामा के घर में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
अयोध्या के तारुन निवासी रामसुमेर की बेटी कुमकुम (19) चार दिन पहले अपने मामा संदीप के जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित घर आई थी। संदीप नोएडा में आईटी कंपनी में काम करते हैं। यहां उनके पिता और दादी रहती हैं। संदीप के मुताबिक बुधवार को कुमकुम का जन्मदिन था। कुमकुम के कहने पर वह उसका जन्मदिन मनाने लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर वह कुमकुम को बुलाने उसके कमरे में गए तो दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में कुमकुम का शव फंदे पर लटका मिला। गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश कुमार के मुताबिक मौके पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें कुमकुम ने जीवन से निराश होकर जान देने की बात लिखी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन