फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a good plan detained in files

फाइलों में कैद पानी संकट दूर करने का उपाय

Thu, 06 Feb 2014 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Feb 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
a good plan detained in files

शहर के लोगों को पानी का संकट न झेलना पड़े, इसके लिए एक योजना करीब 28 वर्ष पहले बनाई गई थी। यह योजना भी लापरवाही पूर्ण सरकारी कार्यप्रणाली के चलते फाइलों में कैद हो कर रह गई है।

विज्ञापन


यही वजह है कि इसके लिए जितने सतही जल की जरूरत थी, वह अब तक नहीं मिल पा रहा है। लंबे इंतजार के बाद करीब तीन साल पहले तीसरा जलकल तो शुरू हो गया, लेकिन उसे पानी अब तक सिंचाई विभाग से नहीं मिल रहा।
विज्ञापन


पानी के संकट को कम करने के लिए तीसरे जलकल को हर रोज 100 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है। तीन दशक पहले जब तीसरे जलकल की योजना बनी थी, तब इतने पानी की जरूरत महसूस की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत सिंचाई विभाग महज 30 क्यूसेक पानी ही तीसरे जलकल को उपलब्ध करा पा रहा है। वह भी तब जब सिंचाई विभाग को इसका पूरा भुगतान भी किया जा चुका है।

पानी न मिल पाने के पीछे एक अहम वजह यह भी है कि शासन ने भी जलकल को 100 क्यूसेक पानी मिले, इसके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है, जबकि इसकी मांग लगातार की जा रही।

28 मार्च 1986 को तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस संबंध में हुई बैठक में 100 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने और 9 अप्रैल 1985 को 30क्यूसेक पानी देने के शासनादेश को संशोधित करने करने पर सहमति बनी थी।


इसके बाद जल निगम द्वारा सिंचाई विभाग को 100 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराने के लिए 19.60 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

पानी उपलब्ध कराने से पहले सिंचाई विभाग ने आठ बिंदुओं पर जो जानकारी मांगी थी, वह भी जल निगम द्वारा सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

वहीं जल निगम के परियोजना प्रबंधक एके गुप्ता कहते हैं कि भविष्य को देखते हुए योजना बनाई जाती है। जब तीसरे जलकल का प्रस्ताव बना था, तब 100 क्यूसेक पानी की आवश्यकता आंकी गई थी। पीने का पानी सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराना है।

इसके लिए उसे पैसा भी दिया जा चुका है लेकिन शासनादेश जारी न हो पाने के कारण अब तक सिंचाई विभाग से पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed