फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a girls broke his marriage in marriage night

शराब पीकर स्टेज पर आया दूल्हा, लड़की ने तोड़ी शादी

Mon, 04 May 2015 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नवाबगंज (फर्रुखाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो/नवाबगंज (फर्रुखाबाद) Updated Mon, 04 May 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
a girls broke his marriage in marriage night
यूपी में एक लड़की ने इस बात पर अपनी शादी तोड़ दी क्योंकि द्वारचार के समय दूल्हे ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन


द्वारचार के समय नशे में टुन्न दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं निपटा। दूल्हे के भाई ने घरातियों पर बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मिल्कयां गांव में  जिला एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव बलीपुर से दो मई को बारात आई थी। द्वारचार के वक्त दूल्हा शराब के नशए में टुन्ना दिखा। दूल्हे के शराबी होने की जानकारी मिलते पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से तिलक में दिए गए नगदी व सामान के साथ ही बारात में हुए खर्च वापस मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गए। रातभर पंचायत चली, लेकिन मामला नहीं निपटा। चार मई को दूल्हे के भाई ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दूल्हे को शराब के नशे में धुत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अब दुल्हन पक्ष के लोग उसके भाई (दूल्हा) व पिता के साथ ही कुछ रिश्तेदारों को बंधक बनाए हुए हैं।

तहरीर मिलने पर दरोगा आरके गुप्ता पुलिस बल के साथ पहाड़पुर मिल्किया पहुंचे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुला लाई। दुल्हन के पिता ने शादी में हुए खर्च का ब्यौरा दिया।


वहीं दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी तो दुल्हन तोड़ रही है, ऐसे में वे हर्जाना नहीं देंगे। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चलती रही। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही है। समझौता न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed