फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl was sexually exploited on the pretext of marriage.

UP: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती की आबरू से खेला... होश में आने पर किया शादी का वादा, अब मंगेतर संग दे रहा धमकी

Fri, 01 Aug 2025 09:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Aug 2025 09:37 PM IST
सार

युवती ने मड़ियांव थोन में आरोपी, उसकी मंगेतर व एक डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि तीनों ने उसे धमकी दी है।

विज्ञापन
A girl was sexually exploited on the pretext of marriage.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के विकासनगर की युवती ने निजी अस्पताल के कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक की मंगेतर और एक डॉक्टर पर उसे धमकाने का भी आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक 25 वर्षीय युवती बीमार नाना को कंचना बिहारी मोड़ पर रिंग रोड स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर जाती थी। वहां उसकी मुलाकात मूल रूप से प्रयागराज निवासी व लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित सहारा सिटी होम में रहने वाले अस्पताल के कर्मचारी शिवानंद सिंह से हुई। अस्पताल आने-जाने के दौरान उसने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और मेसेज, कॉल करने लगा। बातचीत शुरू होने पर उसने युवती को शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक 18 अप्रैल 2024 को शिवानंद उसे फ्लैट ले गया। आरोप है कि उसने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी फोटो व वीडियो बना लिए। युवती के होश में आने पर आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई तो शिवानंद ने गर्भपात करा दिया। फिर वह वीडियो वायरल करने धमकी देकर शोषण करने लगा। पीड़िता का कहना है कि इस बीच उसे पता चला कि शिवानंद की दो वर्ष पहले उसी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन वर्षा गौड़ से सगाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिवानंद से शादी करने की बात कही तो आरोपी व उसकी परिचित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता ने फोन पर धमकाया। वर्षा ने भी बर्बाद करने व जेल भेजवाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिवानंद के खिलाफ यौन शोषण और उसकी मंगेतर वर्षा गौड़ व डॉ. अस्मिता के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया गया है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed