{"_id":"6548b92ab2be1b1b7d0dd7c3","slug":"a-girl-was-found-near-a-road-in-mohanlalganj-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती, इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: सड़क किनारे खून से लथपथ मिली युवती, इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया
Mon, 06 Nov 2023 04:25 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:25 PM IST
सार
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवती सड़क किनारे गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में पारा के फतेहगंज से रविवार शाम को एक महिला को अगवा कर उसका गला रेतकर मोहनलालगंज के टिकरा गांव में झाड़ियों में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की परिचित महिला पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
पारा निवासी एक 32 वर्षीय महिला अपने माता पिता के साथ मायके में रहती है। साथ में उनके दो बच्चे भी रहते हैं। मां-बेटी मोहान रोड पर चाय-समोसे की दुकान चलाती हैं। तीन चार दिन से आसमा नाम की एक महिला उनके होटल पर आती थी। पीड़िता की मां के मुताबिक रविवार शाम को भी आसमा वहां आई थी। उसने कहा कि एक प्लाट पर पूजा होनी है। इसलिए वह फूल आदि लेकर वहां साथ में चले। जिसके बाद उनके बेटी उनके साथ कार में बैठकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धेश्वर तक फोन पर मां से पीड़िता की बात होती रही लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रात भर परिजन इधर उधर खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर सोमवार सुबह मोहनलालगंज के टिकरा गांव में झाड़ियों में वह घायल हालात में पड़ी मिलीं। तब पारा पुलिस को जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने आसमा व अन्य पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।