UP: पति के सामने ही देवरों ने किया विवाहिता का रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर क्षेत्र के एक गांव में शादी के 12 दिन बाद ही पति के सामने ही दो देवरों ने नवविवाहिता से गैंगरेप किया। विवाहिता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिखेड़ा थाना पुलिस को त्वरित और कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सिखेड़ा थाना क्षेत्र की युवती का निकाह 27 अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद युवती को पति के शारीरिक रूप से अक्षम होने की जानकारी मिली। युवती ने मायके पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
शौहर पक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए युवक का उपचार चलने और जल्द ही उसके पूरी तरह स्वस्थ हो जाने की बात कही। इस पर मायके वालों ने चार दिन बाद युवती को फिर से ससुराल भेज दिया।
आरोप है कि सात नवंबर की रात पति अपने छोटे भाई और मामा के लड़के को लेकर युवती के कमरे में पहुंचा। वहां दोनों देवरों ने पति की मौजूदगी में ही युवती के साथ पूरी रात गैंगरेप किया।
पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
विरोध करने पर मारपीट करते हुए कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी । आठ नवंबर की सुबह किसी तरह ससुराल से निकलकर पीड़िता मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
आरोप है कि आठ नवंबर को ही सिखेड़ा थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगले दिन नौ नवंबर को पीड़िता परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची, लेकिन यहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी।
सोमवार को पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी श्रवण कुमार से मिली और घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिखेड़ा थाना पुलिस को घटना में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।