{"_id":"63675a76a082e660c71dc90f","slug":"a-girl-raped-by-a-blo-son-in-gosaiganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंची युवती से बीएलओ के बेटे ने किया दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंची युवती से बीएलओ के बेटे ने किया दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो
Sun, 06 Nov 2022 03:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Nov 2022 03:24 PM IST
सार
बीएलओ के घर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंची युवती से उसके बेटे ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। दबाव बनाकर युवती को फिर से बुलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आधार कार्ड लेकर बीएलओ धर्मादेवी के घर पहुंची युवती से उसके बेटे निमेश ने दुष्कर्म किया। आरोपी के साथी ने वीडियो बना लिया और कुछ दिनों बाद वायरल कर दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दीपक पांडेय के मुताबिक, युवती ने बताया कि चार अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बीएलओ के घर आधार कार्ड लेकर गई थी। आवाज देने पर निमेश अपने दोस्त के साथ बाहर आया और आधार देने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि घर में घुसते ही निमेश भी पीछे से आ गया और कमरे में घसीट ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके साथी ने वीडियो बना लिया। शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, 26 अक्तूबर को आरोपी ने फिर उसे बुलाया। इनकार पर 28 को वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।