{"_id":"5f7c1b528ebc3e9b946f4cc0","slug":"a-girl-ran-away-from-her-home-and-converted-her-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: युवती को घर से भगाकर धर्मांतरण कराया, पुलिस से बोली- नहीं रहना माता-पिता के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: युवती को घर से भगाकर धर्मांतरण कराया, पुलिस से बोली- नहीं रहना माता-पिता के साथ
Tue, 06 Oct 2020 12:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के इटियाथोक बाजार की रहने वाली एक 18 साल की एक युवती करीब हफ्ते भर पहले घर से गायब हो गई थी। उसे तीन दिन पहले दिल्ली से पुलिस लेकर आई है। बताया जा रहा है कि युवती का धर्मांतरण करा दिया गया है। वह प्रेमी के साथ दिल्ली गई थी।
विज्ञापन
घटना में शामिल बाजार की एक अन्य युवती और उसके परिजनों पर पुलिस ने दबाव बनाया तो लड़की दिल्ली से बरामद हो गई। पुलिस लड़की को तो दिल्ली से लाने में कामयाब रही, लेकिन उसे दिल्ली ले जाने वाले लोग हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने दिल्ली में ही अपना एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह अब घर पर अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती। उसे पढ़ाई करनी है और वह अपने सारे फैसले स्वयं लेने की हकदार है क्योंकि वह बालिग है।
विज्ञापन