{"_id":"5e9ea66f8ebc3e9084664dc0","slug":"a-girl-committed-suicide-in-rajkiya-balika-grah-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बालिका गृह में किशोरी ने फांसी लगा दी जान, इस बात से थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बालिका गृह में किशोरी ने फांसी लगा दी जान, इस बात से थी परेशान
Tue, 21 Apr 2020 05:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नाका थाना क्षेत्र के मोती नगर स्थित राजकीय बालिका गृह में एक किशोरी ने सोमवार दोपहर को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक नाका सुजीत दुबे ने बताया कि सीतापुर निवासी किशोरी को 2 मार्च को राजकीय बालिका गृह भेजा गया था। अध्यक्ष रीता टमटा ने बताया कि सोमवार दोपहर को उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
वह घर जाने को लेकर परेशान थी। बताया, सीतापुर की ही छह लड़कियां अपने घर जा चुकी हैं। इसके बाद वह घर जाने की जिद करने लगी। इस पर बालिका गृह की तरफ से कई बार परिवारीजनों को सूचना दी गई लेकिन वहां से कोई लेने नहीं आया।
विज्ञापन
कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
इस बात को लेकर वह कई दिनों से परेशान थी। हालांकि काउंसलर लगातार उसकी काउंसलिंग करते थे। उसके फांसी लगाने की सूचना पर कर्मचारियों ने शव को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे के मुताबिक, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुजीत दुबे के मुताबिक, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।