फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A friend was duped of Rs 70.80 lakh

Lucknow News: दोस्त को लगाई 70.80 लाख रुपये की चपत

Wed, 17 Dec 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A friend was duped of Rs 70.80 lakh
लखनऊ। कृष्णानगर के विनयनगर निवासी अभय भटनागर ने दोस्त पर 70.80 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बिजनेस के नाम पर 64 लाख रुपये हड़प लिए। इसके अलावा जाली हस्ताक्षर कर उसके खाते से 6.80 लाख रुपये निकाले गए। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी मां और एक बैंक कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अभय के मुताबिक वर्ष 2019 में कृष्णानगर स्थित एचडीएफसी बैंक में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मुलाकात न्यू हैदरगंज के सचिन मिश्रा से हुई। धीरे-धीरे दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। ट्रेनिंग के बाद सचिन की उसी बैंक में नौकरी लग गई। अभय की दूसरी बैंक में तैनाती हो गई।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में सचिन ने अभय से कारोबार करने की बात कही। अभय ने उसे 64 लाख रुपये दिए, मगर काफी समय बाद भी कोई कारोबार नहीं शुरू हुआ। आरोप है कि जब अभय ने रकम लौटाने के लिए कहा तो सचिन गाली-गलौज करने लगा। पुलिस से शिकायत की बात पर उसने कुछ दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय के अनुसार उनका खाता सचिन के बैंक में था। उसने नवंबर 2024 में उनके घर से सादे चेक हासिल कर लिए। फिर सहकर्मियों की मदद से जाली हस्ताक्षर कर खाते से 6.80 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर अभय को इसका पता चला। उन्होंने बैंक जाकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने रकम मां गीता के खाते में ट्रांसफर की थी। पीड़ित ने डीसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक बयान के दोनों पक्षों को बुलाया गया है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed