फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fire broke out in a school van in masauli thana in Barabanki.

Barabanki News: रिफिलिंग के दौरान आग का गोला बनी वैन, अफरातफरी मची

Mon, 05 Aug 2024 05:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Aug 2024 05:29 PM IST
सार

मसौली थाना क्षेत्र में एलपीजी से अवैध रिफिलिंग के दौरान अचानक आग भड़कने से वैन आग का गोला बन गई और 10 मिनट में ही जलकर राख बन गई।

विज्ञापन
A fire broke out in a school van in masauli thana in Barabanki.
आग का गोला बनी स्कूल वैन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के थाना क्षेत्र मसौली में रविवार रात एक स्कूल वैन में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई पड़ रही थी। पुलिस को देर से जानकारी हुई। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के हसनापुर मोड़ के पास रात करीब नौ बजे वैन चालक अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर से वैन में गैस की रिफिलिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक वैन में आग भड़क उठी।
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि दस मिनट में ही वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मसौली एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी रात में नहीं हो सकी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed