फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fire broke out in a building near Hazratganj metro station. Fire tenders are at the scene

Lucknow: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास देर रात लगी आग, फंसी दो महिलाओं का हुआ रेस्कयू; आग पर पाया काबू

Fri, 25 Apr 2025 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 06:07 AM IST
सार

हजरतगंज में ब्रहस्पतिवार देर रात को एक मकान में आग लग गई। मकान में एक वृद्धा और एक महिला फंस गईं 

विज्ञापन
A fire broke out in a building near Hazratganj metro station. Fire tenders are at the scene
आग बुझाते दमकलकर्मी... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हजरतगंज में ब्रहस्पतिवार देर रात को एक मकान में आग लग गई। मकान में एक वृद्धा और एक महिला फंस गईं । दमकल ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया ।  एलआईसी के सामने हलवासिया बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर छत पर बने मकान में सुमन  सिंह (88)  और ऋतु सिंह रहती हैं ।

विज्ञापन


रात करीब 12: 15 बजे मकान में आग की लपटें उठती देख दोनों महिलांए घबरा गईं । खुद को लपटों में घिरता देख महिलाएं मदद को चीख पुकार करने लगीं । किसी तरह से ऋतु ने घटना की जानकारी दमकल को दी और आग बुझाने लगीं । इस बीच एफएसओ  हजरतगंज रामकुमार रावत तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल दो टीमों में बंट गई ।
विज्ञापन


पहली टीम आग बुझाने में जुट गई । जबकि दूसरी टीम आनन फ़ानन दोनों को बाहर निकालने में जुट गई । दमकल लेडर के ज़रिए दूसरी मंजिल पर पहुंची । दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला । फिर आग पर काबू पाने में जुट गए । इस बीच मकान की छत गिर गई । करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पूरी तरह से बुझा ली । एफएसओ ने बताया की हादसे में कोई जनहानि नहीं हो पाई । समय रहते आग पर काबू पा लिया गया । आग लगने का कारण स्पस्ट नहीं हो सका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed