{"_id":"6776f8cd40059c0e8801a62d","slug":"a-female-pickpocket-stole-two-rings-from-a-shop-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1019668-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकान से महिला टप्पेबाज ने दो अंगूठी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकान से महिला टप्पेबाज ने दो अंगूठी की पार
Fri, 03 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
दुकान से महिला टप्पेबाज ने दो अंगूठी की पार
बीकेटी। सराफा बाजार स्थित प्रियांशी ज्वैलर्स दुकान में बृहस्पतिवार को ग्राहक बनकर पहुंची महिला टप्पेबाज ने दो अंगूठी पार कर दीं। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।
सराफ राहुल सोनी के मुताबिक शाम चार बजे वह दुकान पर थे। तभी एक युवती पहुंची और अंगूठियां दिखाने की बात कही। उन्हें बातों में उलझाकर महिला ने ट्रे में से दो अंगूठियां उठा लीं। फिर बैंक से रुपये निकालने की बात कहकर जाने लगी। संदेह होने पर उन्होंने महिला को रोक लिया और सीसीटीवी कैमरे देखे। फुटेज में महिला की करतूत सामने आ गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
पहले भी कई दुकानों से उड़ा चुकी है जेवर
राहुल का आरोप है कि आरोपी महिला ने 29 अक्तूबर को बाजार में स्थित मोहन एंड राजेंद्र ज्वैलर्स व सूरज ज्वैलर्स से भी कई अंगूठियां पार की थीं। सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी वारदात अंजाम देते दिखी थी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पर 23 नवंबर को की थी।