फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A female finance worker suffering from epilepsy fell into Gomti and died

Lucknow News: मिर्गी से पीड़ित महिला फाइनेंस कर्मी गोमती में गिरी, मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A female finance worker suffering from epilepsy fell into Gomti and died
मिर्गी से पीड़ित महिला फाइनेंस कर्मी गोमती में गिरी, मौत
लखनऊ। गौतमपल्ली में शनिवार को बहराइच के रंजीतपुर निवासी निजी फाइनेंस कर्मचारी आराधना मिश्रा (26) गोमती में गिर गईं। घटना में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के भाई दीपक के मुताबिक, आराधना चिनहट के कमता में रूममेट अनु के साथ रहती थीं। वह निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं। उन्हें मिर्गी के दौरे आते थे। रूममेट ने बताया कि सुबह सात बजे आराधना कैब बुक कर रिवर फ्रंट गई थीं। वह गोमती किनारे खड़ी होकर नीचे देखने रही थीं। तभी अचानक वह नदी में गिर गईं। गोताखोरों ने आराधना को बाहर निकाला, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी।

गिरने से पहले लगाया था व्हाट्सएप स्टेटस

अनु के मुताबिक आराधना ने रिवर फ्रंट के पास टहलने का स्टेटस भी लगाया था। इसमें उन्होंने लवली मॉर्निंग लिखा था। परिवार में पिता बृजराज मिश्र, मां और एक और भाई हर्षित है। दीपक ने बताया कि बहन की रिश्ते की बात चल रही थी।
विज्ञापन


गोमती में उतराता मिला लापता वृद्ध का शव
लखनऊ। वजीरगंज में शनिवार सुबह डालीगंज पुल के पास गोमती में इंदिरानगर-बी ब्लॉक निवासी वृद्ध बलवीर सिंह (86) का शव उतराता मिला। मामले की जानकारी होने पर कुलदीप ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त पिता के रूप में की। कुलदीप ने बताया कि 12 अप्रैल को पिता लापता हुए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिता बीमार रहते थे। मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed