फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A father and son died in home isolation in Krishna Nagar in Lucknow.

लखनऊ: होम आइसोलेशन में बेटे समेत पिता की मौत, पुलिस ने कहा- संक्रमित था पूरा परिवार

Sun, 02 May 2021 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 May 2021 10:49 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे के मुताबिक, दोनों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पूरा परिवार संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेशन में था।

विज्ञापन
A father and son died in home isolation in Krishna Nagar in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित एलडीए कालोनी डी-1 में होम आइसोलशन में दिव्यांग अरविंद गोयल (60) और उनके 25 वर्षीय बेटे आशीष गोयल की मौत हो गई। दोनों के शव घर के अंदर पड़े मिले।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चार दिनों से यह परिवार घर के बाहर नहीं निकला। परिवार में अरविंद की दिव्यांग पत्नी ही जीवित है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णा नगर महेश दुबे के मुताबिक, कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के मकान नंबर 215 में अरविंद गोयल अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और 25 साल का बेटा आशीष गोयल है। पुलिस के मुताबिक, आशीष मानसिक रूप से कमजोर था। वहीं अरविंद गोयल और उनकी पत्नी दिव्यांग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार देर शाम करीब आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि मकान नंबर 215 से काफी बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, तो अंदर अलग-अलग कमरों में पिता और पुत्र के शव पड़े मिले।

चार दिन से नहीं निकले थे घर से बाहर

आसपास के लोगों के मुताबिक, पिछले चार दिनों से अरविंद गोयल के परिवार को किसी ने घर के बाहर नहीं देखा। पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। मदद के लिए अरविंद की मां जो आशियाना में रहती हैं, वही आकर कुछ रुपये दे जाती थीं। वह भी काफी दिनों से नहीं आई हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि अरविंद की पत्नी चलने-फिरने में असमर्थ हैं। वह घर से बाहर नहीं निकलती हैं। अक्सर अरविंद और उनका बेटा ही बाहर निकलता था। चार दिनों से लोग घर से बाहर नहीं दिखे और शनिवार दोपहर से  बदबू आ रही थी। संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। चार दिनों से दिव्यांग मां, अपने बेटे और पति के शव के साथ घर में ही कैद रही। उसकी चीख-पुकार भी पड़ोसियों ने नहीं सुनी।

मौतें संक्रमण की वजह से हुई : पुलिस

प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे के मुताबिक, दोनों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से पूरा परिवार संक्रमित होने के कारण होम आइसोलेशन में था। हालांकि पड़ोसियों के मुताबिक, इस तरह की कोई सूचना किसी को नहीं थी कि पूरा परिवार संक्रमित है और होम क्वारंटीन है। न ही प्रशासन ने घर को सील किया।

पड़ोसियों के मुताबिक, मौके पर सिर्फ दो सिपाही आए थे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अन्य कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed