{"_id":"6a73a41470781101ea02e46c","slug":"a-father-and-his-sons-duped-a-businessman-of-rs-5447-lakh-in-the-name-of-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1861354-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी से पिता और पुत्रों ने जमीन के नाम पर 54.47 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी से पिता और पुत्रों ने जमीन के नाम पर 54.47 लाख रुपये हड़पे
Thu, 06 Aug 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के मौंदा गांव निवासी कारोबारी अल्दीप कुमार ने बिजनौर के मखदुमपुर निवासी सरबजीत व उसके दो बेटों पर 54.47 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के आदेश पर काकोरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अल्दीप ने बताया कि वर्ष 2021 में सरबजीत, उसके बेटे मनेंद्र और रूपेंद्र ने उन्हें जमीन दिखाई और 54.47 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने 13 मई 2021 से 13 अक्तूबर 2021 तक चेक से भुगतान किया। रजिस्ट्री की बात करने पर उन्हें पता चला कि आरोपियों ने जमीन किसी और को बेच दी थी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उन्हें 2026 तक टरकाते रहे और धमकाया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस उपायुक्त से शिकायत की। इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।