फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dumper collided with a pole, causing power outage.

Lucknow News: डंपर की टक्कर से खंभा टूटा, बिजली गुल

Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A dumper collided with a pole, causing power outage.
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के मलेशियामऊ में बेतरतीब ढंग से चलने वाले डंपरों के कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। चालकों की लापरवाही से आए दिन बिजली के खंभे टूट रहे हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सेक्टर एक उपकेंद्र इलाके में फिर डंपर की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। जेई प्रभा तिवारी के अनुसार, इससे गोकुल बिहार, सुलभ आवास सेक्टर 6 और आसपास के इलाकों में सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली गुल रही। इससे परिवारों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। बिजली कर्मियों ने दूसरा खंभा लगाकर तार बदले, तब बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन


इसी तरह, शिवपुरी चिनहट उपकेंद्र में इनकमिंग नंबर 3 की सीटी की वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सेवन टाइल्स, तिवारीगंज, चिनहट टाउन फीडर के गणेशपुर रहमानपुर, कोतवाली रोड, बुध विहार, चिनहट तिराहा और रविदास मंदिर के आसपास के करीब 2000 परिवारों की बिजली तीन घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में तीन शिकायत, समाधान के बिना निदान का मेसेज
जानकीपुरम के सहारा शहर निवासी जय सिंह ने आरोप लगाया है कि घर के अंदर लगे मीटर को बाहर कराने के लिए 1912 पर तीन बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। तीनों बार समाधान के बिना ही ''निदान'' का मेसेज आ गया, जिससे वे भौचक्के रह गए। इस पर क्षेत्रीय अभियंता का सीधा सा जवाब था कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed