{"_id":"65631bad69c39867aa0d6e43","slug":"a-drunk-man-create-ruckus-in-summit-building-in-gomati-nagar-in-lucknow-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नशे में युवक का समिट बिल्डिंग में जमकर हंगामा, टैरेस पर चढ़ा और वहीं सो गया, मुश्किल से नीचे उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नशे में युवक का समिट बिल्डिंग में जमकर हंगामा, टैरेस पर चढ़ा और वहीं सो गया, मुश्किल से नीचे उतरा
Sun, 26 Nov 2023 09:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:59 PM IST
सार
समिट बिल्डिंग में क्लब में आए एक युवक ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया और फिर बिल्डिंग की टैरेस पर चढ़ गया और वहीं सो गया।
विज्ञापन
टैरेस पर ही सो गया युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में शनिवार देर रात एक क्लब में दोस्तों के साथ गए युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में वह क्लब के शेड पर जाकर सो गया। उसे बचाने के लिए पुलिस ने करीब पौन घंटे तक मशक्कत की। फिर रस्सी के सहारे पुलिसकर्मियों ने उसे उतारा। पुलिस ने रविवार को युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा में बसपा-कांग्रेस से बड़ा कार्यालय छीना गया, अब छोटा केबिन मिलेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जल्द बाजार में उपलब्ध होगी डेंगू की वैक्सीन, तीसरे चरण में 10 हजार से अधिक लोगों पर परीक्षण
विज्ञापन
जानकीपुरम निवासी सुशांत शनिवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ समिट बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने एक बार क्लब में गया था। शराब के नशे में किसी बात पर उसकी दोस्तों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह क्लब की बालकनी से फाइबर शेड पर चला गया। युवक को छत पर देख वहां भीड़ जमा हो गई। वह नशे में शेड पर चलने लगा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे पकड़ने गया तो वह इधर-उधर भागने लगा।
इस पर पुलिसकर्मी रुक गया, फिर कुछ देर बाद वह शेड पर लेट गया और सो गया। तब दो पुलिसकर्मी रस्सी लेकर किसी तरह शेड पर पहुंचे। जहां उसे काफी समझाया गया और उसे रस्सी के सहारे उतारा गया। युवक के खिलाफ विभूतिखंड पुलिस ने शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है। युवक मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर वालों को रात ही में सूचना दे दी गई थी। दोस्त उसके मौके से भाग निकले थे। एडीसीपी अली अब्बास ने बताया कि उसके खिलाफ शांतिभंग करने की कार्रवाई करते हुए एसीपी की कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया।