फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A doctor raped a hospitalized woman by giving her an injection of sedatives.

Lucknow News: अस्पताल में भर्ती युवती को नशीला इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Fri, 22 May 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A doctor raped a hospitalized woman by giving her an injection of sedatives.
आरोपी डाॅक्टर एवं अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते परिजन।  - फोटो : संवाद
बख्शी का तालाब। सीएचसी से 50 मीटर की दूरी पर संचालित निजी अस्पताल में भर्ती युवती ने इलाज करने वाले डॉक्टर पर नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी डॉक्टर मूलरूप से सीतापुर के तंबाैर राजनपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


बख्शी का तालाब के गांव निवासी 19 वर्षीय युवती प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल में रहकर डिप्लोमा कोर्स कर रही है। 17 मई को चक्कर आने पर उसे दुबग्गा के पास निजी अस्पताल में दिखाया गया था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे बख्शी का तालाब स्थित तेजस अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के साथ उसके माता-पिता और बड़ी बहन भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बुधवार दोपहर डॉ. विजय कुमार गिरि उसे ऑक्सीजन पाइप लगाने के बहाने ओटी में ले गया। वहां कलाई में लगे वीगो से इंजेक्शन दिया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। होश आने पर उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार को डॉक्टर फिर उसे ओटी ले गया। उससे पहले नर्स ने उसे इंजेक्शन दिया।

डॉक्टर ने नर्स और उसकी बहन को ओटी से बाहर निकालकर अंदर से लॉक कर लिया। अर्ध बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आकर पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बताई तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

बख्शी का तालाब पुलिस के मौके पर पहुंचने पर युवती ने बुधवार व बृहस्पतिवार की पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि आरोपी डाॅक्टर से पूछताछ की जा रही है।


अस्पताल किराये पर लेकर चला रहा था आरोपी

एसीपी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि किराये अस्पताल किराये पर लेकर चला रहा था। उसने झांसी से बीएएमएस की पढ़ाई की है। अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है।

आरोपी डाॅक्टर एवं अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते परिजन। 

आरोपी डाॅक्टर एवं अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed