फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A doctor beats a patient in queen merry hospital.

डॉक्टर ने प्रसूता को घसीटा, हाथ मरोड़ा और पेट पर बरसा दिए घूंसे, बोली- चल तुझे नहलाती हूं

Wed, 27 Sep 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
A doctor beats a patient in queen merry hospital.
पीड़ित महिला व उसकी बहन नेहा - फोटो : amar ujala

अस्पतालों में मरीजों के प्रति संवेदनहीनता थम नहीं रही। महज एक दिन पहले मोहनलालगंज में प्रसूता को बंधक बनाने की घटना के बाद मंगलवार को क्वीन मेरी में प्रसूता से मारपीट का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़िता के घरवालों का आरोप है कि प्रसूता के न नहाने से चिढ़ी रेजीडेंट ने संवेदनहीनता की हद पार करते हुए उसे घसीटा, हाथ पकड़कर मरोड़ दिया, पेट पर घूंसे बरसाए। इस पर भी दिल नहीं भरा तो उसे बेड से धकेल दिया।
विज्ञापन


पिटाई से सहमी प्रसूता एनआईसीयू में भर्ती अपने दो दिन के बच्चे को छोड़ कर घर भाग गई। शिकायत करने पर डॉक्टर ने नवजात को भी अस्पताल से निकाल देने की धमकी दी। पीड़िता की बहन ने मंगलवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजीपुरम के जलालपुर निवासी रंजन सिंह की पत्नी सोनिया (20) को बीते शनिवार को त़ड़के प्रसव पीड़ा हुई। घरवाले उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर बताकर देर रात गर्भवती को क्वीनमेरी मेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया।  शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे उसने सिजेरियन के बाद नवजात को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे एनआईसीयू में भर्ती किया गया।

प्रसूता ने टांके पकने के डर से न नहाने की बात कही

A doctor beats a patient in queen merry hospital.
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala

25 सितंबर दोपहर में रेजिडेंट डॉक्टर प्रसूता के बेड के पास पहुंची। बोलीं, दो दिन से नहाई क्यों नहीं। इस पर प्रसूता ने टांका पकने के डर से न नहाने की बात बताई। प्रसूता व वहां तीमारदारी के लिए मौजूद उसकी बहन नेहा का आरोप है कि इस पर रेजिडेंट डॉक्टर चीखने लगी। पहले तो प्रसूता का हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। फिर ‘चल मैं तुझे नहलाती हूं’ कह कर प्रसूता को घसीटने लगी और प्रसूता को पीट दिया।

टरकाते रहे अधिकारी, पीआरओ ने बनाया दबाव
प्रसूता की बहन नेहा ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रभारी से की तो उन्होंने पहले तो जांच करने का आश्वासन दिया। उसके बाद पीआरओ से शिकायत करने को कहा। नेहा का आरोप है कि वह कई बार दौड़ी, लेकिन उस पर शिकायत न करने का दबाब बनाया जाता रहा।

एफआईआर व नवजात को रेफर करने की धमकी
नेहा ने बताया कि देर शाम फिर अस्पताल की प्रभारी डॉ. एसपी जैसवार से बात की तो उन्होेंने डॉ. उर्मिला सिंह से बात करने को कह दिया। डॉ. उर्मिला के पास जाने पर उन्होंने एफआईआर करने की धमकी दे दी। उन्होंने प्रसूता को अस्पताल वापस बुलाने का दबाव बनाया। कहा-अगर प्रसूता नहीं आई तो नवजात को अस्पताल से निकाल कर ट्रॉमा सेंटर भेज देंगे।

टूटा दुखों का पहाड़, 17 दिन पहले हुई पति की मौत

A doctor beats a patient in queen merry hospital.
पी‌ड़ित प्रसूता की बहन नेता - फोटो : amar ujala

जलालपुर की सोनिया की शादी एक साल पहले ही सीतापुर के रहने वाले रंजन सिंह से हुई थी। यह प्रसूता का पहला बच्चा है। बीते नौ सितंबर को रंजन की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। पति की मौत के बाद से प्रसूता की तबीयत खराब ती और वह मायके में ही रह रही है। घर में एक बुजुर्ग मां व छोटी बहन है। पिता की मौत तीन महीने पहले हुई है।

पीड़िता बोली :
कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगी
पुलिस को दी गई तहरीर में प्रसूता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में प्रसूता का कहना है कि यदि हफ्ते भर के भीतर आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई न की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसका जिम्मेदार अस्पताल प्रशासन होगा।

मरीज पोस्ट पार्टम साइकोसिस से थी पीड़ित
क्वीन मेरी अस्पताल की प्रभारी डॉ. एसपी जैसवार का कहना है कि प्रसूता पोस्ट पार्टम साइकोसिस से पीड़ित थी। इसमें कभी-कभी प्रसव के बाद महिलाओं में स्ट्रेस हो जाता है। इससे उनका मानसिक संतुलन थोड़ा बिगड़ जाता है।

सोचने-समझने की शक्ति कमजोर हो जाने से उनको लगता है कि उनके साथ ज्यादती हो रही है। वह वॉयलेंट हो रही थी इसीलिए रेजिडेंट ने उसे पकड़ कर लिटा दिया था। बाद में उसे शांत करने के लिए नींद का इंजेक्शन भी दिया गया था। घरवालों ने शिकायत की थी तो उन्हें यह बात समझाने के लिए डॉ. अंजू अग्रवाल के पास भी भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed