{"_id":"67e30d6f79a0fcbee40417fb","slug":"a-depressed-teenager-hanged-herself-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1130769-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवसाद की शिकार किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवसाद की शिकार किशोरी ने लगाया फंदा
Wed, 26 Mar 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
अवसाद की शिकार किशोरी ने लगाया फंदा
लखनऊ। कृष्णानगर के अनुपम नगर में सोमवार शाम 11वीं की छात्रा खुशी शर्मा (17) ने घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुशी को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी अवसाद का शिकार थी
बिजली मैकेनिक राधे मोहन के अनुसार बेटा अमन मर्चेंट नेवी में है। सोमवार शाम को वह पत्नी ईशा के साथ बाहर गए थे। अमन भूतल पर थे। खुशी पहले तल पर बने कमरे में थी। शाम 6:30 बजे अमन ने बहन को आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में पहुंचे तो देखा कि पंखे से चादर के सहारे खुशी लटकी हुई थी।
चौकी इंचार्ज भोला खेड़ा हिमांशु तिवारी के मुताबिक पूछताछ में मृतका के माता-पिता ने बताया कि बेटी खुशी करिअर और 11वीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर परेशान रहती थी। वह डिप्रेशन में चली गई थी।