{"_id":"68504752cb79044b3807a7bd","slug":"a-delegation-met-the-basic-education-minister-for-the-transfer-and-increase-of-honorarium-of-shikshamitras-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षामित्रों के तबादले व मानदेय बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, ये मांगे रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षामित्रों के तबादले व मानदेय बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल, ये मांगे रखी
Mon, 16 Jun 2025 10:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:03 PM IST
सार
शिक्षामित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री से मुलाकात की और जल्द से जल्द मानदेय बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री से मिला शिक्षामित्र संघ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी व मानदेय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह से मिला।
विज्ञापन
प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ व एमएलसी श्रीचंद शर्मा के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी में विकल्प के आधार पर समायोजन करने की मांग की। साथ ही शिक्षामित्रों की आर्थिक समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से मानदेय वृद्धि कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: आज से खुले प्रदेश के प्राइमरी स्कूल, लगातार मांग के बाद बदला गया समय; अब इस समय होगी छुट्टी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सात साल के बाद प्राइमरी स्कूलों में जिलों के अंदर होंगे अध्यापकों के तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
इसके बाद संघ पदाधिकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल, एससीईआरटी निदेशक गणेश कुमार से भी मिला और जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, महामंत्री सुशील यादव, अजय सिंह, सुशील तिवारी, जगबीर भाटी व सुरेंद्र नागर शामिल थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन